कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए विदेश मंत्रालय ने महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है, काठमांडू में 52 भारतीय श्रद्धालुओं के फंसने के बाद मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि वैध चीनी वीजा और सभी आवश्यक परमिट मिलने के बाद ही यात्रा शुरू करें. निजी टूर ऑपरेटरों के माध्यम से यात्रा बुक करते समय उनकी विश्वसनीयता और रजिस्ट्रेशन की जांच करने की भी सलाह दी गई है. वहीं, उत्तराखंड के लिपुलेख मार्ग से इस वर्ष की यात्रा 4 जुलाई से शुरू होगी, जिसमें यात्रियों को केवल 38 किलोमीटर पैदल चलना होगा.
#KailashMansarovar #MEA #ChinaVisa #IndianPilgrims #Nepal #KailashYatra #BreakingNews #Lipulekh