Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में भूकंप से महा-तबाही, 1450 मौतें और 10,000 लोग लापता, क्या है पूरा मामला? | Oneindia Hindi
वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप को चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन तबाही का खौफनाक मंजर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश के बीच मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।
लैटिन अमेरिकी देश वेनेजुएला (Venezuela) इस समय अपने इतिहास की सबसे भीषण प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहा है। देश में आए विनाशकारी जुड़वां भूकंप (Twin Earthquakes) को चार दिन बीत जाने के बाद भी चारों तरफ चीख-पुकार मची हुई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस भयावह त्रासदी में अब तक 1,450 से अधिक लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है, जबकि 10,000 से ज्यादा लोग अब भी लापता (Missing) बताए जा रहे हैं। सबसे भीषण तबाही वेनेजुएला के उत्तरी राज्य ला गुआइरा (La Guaira) में देखी गई है, जहां बहुमंजिला इमारतों समेत 770 से अधिक रिहायशी मकान पूरी तरह ज़मींदोज़ हो चुके हैं। मलबे के विशाल ढेरों के बीच अब भी अपनों को तलाश रहे परिवारों की उम्मीदें हर बीतते घंटे के साथ दम तोड़ रही हैं।
About the Story:
Four days after a catastrophic earthquake struck Venezuela, the death toll has surged to 1,450 with over 10,000 people reported missing, primarily in the hard-hit northern state of La Guaira. A massive international humanitarian operation is underway, featuring 2,200 rescuers from the US, France, and Mexico using advanced sensors and sniffer dogs. Amid a miraculous rescue of a father and son, public anger rises against the government's slow initial response, prompting the deployment of 14,000 military personnel.
#VenezuelaEarthquake #LaGuairaDisaster #MassiveRescues #EarthquakeTrapped #HumanitarianCrisis
~HT.318~ED.106~PR.514~GR.508~VG.HM~