Modi Cabinet Reshuffle: क्या NEET विवाद के बाद Dharmendra Pradhan की जाएगी कुर्सी, क्या है पूरी इनसाइड स्टोरी? | Oneindia Hindi
दिल्ली के सत्ता गलियारों में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के सबसे बड़े कैबिनेट फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। नीट पेपर लीक विवाद के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर गाज गिरने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
सबसे ज्यादा नजरें इस समय केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय पर टिकी हैं। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट (NEET-UG) पेपर लीक मामले को लेकर देशभर के छात्रों और विपक्षी दलों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बड़े विरोध प्रदर्शन और कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत देश के 28 शहरों में की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस ने सरकार पर भारी राजनीतिक दबाव बना दिया है। यही वजह है कि कयास लगाए जा रहे हैं कि वर्तमान शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) की कुर्सी पर तलवार लटक रही है और शिक्षा मंत्रालय इस बदलाव का सबसे बड़ा केंद्र बन सकता है।
Speculations are mounting in New Delhi regarding a major Modi Cabinet reshuffle following consecutive high-level meetings between PM Narendra Modi, Home Minister Amit Shah, and President Droupadi Murmu. Amid nationwide protests by students and political bodies like the CJP and Congress over the NEET paper leak controversy, reports suggest that Education Minister Dharmendra Pradhan might face administrative repercussions. The reshuffle is also expected to balance regional dynamics ahead of the crucial Uttar Pradesh elections.
#ModiCabinetReshuffle #DharmendraPradhan #NEETControversy #PMModi #AmitShah #IndianPolitics
~PR.514~GR.508~HT.96~VG.HM~