पीएम मोदी के सेशेल्स दौरे का आज तीसरा दिन है। पीएम मोदी का यह सेशेल्स दौरा कई मायनों में ऐतिहासिक रहा है। आज पीएम मोदी अपने इस ऐतिहासिक दौरे के आखिरी दिन विक्टोरिया के ऐतिहासिक विनायकर मंदिर जाएंगे और वहां पूजा अर्चना करेंगे। अपनी इस कूटनीतिक और सांस्कृतिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री विक्टोरिया के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक 'अरुल मिहु नवशक्ति विनायकर मंदिर' का दौरा करेंगे। सेशेल्स में एकमात्र हिंदू मंदिर होने के नाते 'अरुल मिहु नवशक्ति विनायकर मंदिर' का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व बेहद खास है। प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए मंदिर परिसर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस विशेष दौरे को लेकर मंदिर प्रशासन और वहां रहने वाले प्रवासी भारतीयों में जबरदस्त जोश है
#PMModi #NarendraModi #Seychelles #Victoria #VinayagarTemple #ArulMihuNavasakthiVinayagar #IndiaSeychelles #Diplomacy #CulturalDiplomacy #IndianDiaspora #HinduTemple #TempleVisit #India #SeychellesVisit #BreakingNews