Surprise Me!

जंतर-मंतर पर आंदोलन तेज, भूख हड़ताल के दूसरे दिन सोनम वांगचुक की देशभर के युवाओं से बड़ी अपील

2026-06-29 1 Dailymotion

दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा सुधार और जवाबदेही की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन तेज हो गया है. सामाजिक और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भूख हड़ताल के दूसरे दिन भी केवल नमक और पानी के सहारे अनशन पर डटे हुए हैं. उन्होंने देशभर के लोगों, खासकर युवाओं से एक दिन का सांकेतिक उपवास रखकर इस अभियान का समर्थन करने की अपील की है. वांगचुक का कहना है कि यह आंदोलन केवल शिक्षा सुधार तक सीमित नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य, पारदर्शिता, जवाबदेही और पर्यावरण संरक्षण से भी जुड़ा है. जंतर-मंतर पर छात्र, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि लगातार पहुंच रहे हैं. अब सबकी नजर सरकार की प्रतिक्रिया और आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है.