Surprise Me!

PM मोदी का सेशेल्स दौरा ऐतिहासिक, 19 समझौतों पर मुहर… UPI, रक्षा और AI सहयोग को मिली नई रफ्तार

2026-06-29 1 Dailymotion

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीन दिवसीय सेशेल्स दौरे के अंतिम दिन विक्टोरिया में भारतीय समुदाय से मुलाकात की. इस दौरान भारत और सेशेल्स के बीच 19 महत्वपूर्ण समझौतों और विकास परियोजनाओं की घोषणा हुई. दोनों देशों ने UPI आधारित डिजिटल भुगतान, 1,250 करोड़ रुपये की लाइन ऑफ क्रेडिट, साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, अंतरिक्ष और समुद्री सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई. भारत ने सेशेल्स को फास्ट पेट्रोल वेसल, यूटिलिटी वाहन, नौकाएं, एम्बुलेंस, चावल और सीमेंट भी सौंपा. प्रधानमंत्री मोदी सेशेल्स के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने. उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘गार्जियन ऑफ ब्लू होराइजन’ से सम्मानित किया गया, जो उनका 34वां सर्वोच्च अंतरराष्ट्रीय नागरिक सम्मान है.