Surprise Me!

पुणे नाबालिग दुष्कर्म-हत्या केस में कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला, 65 वर्षीय आरोपी भीमराव कांबले को फांसी

2026-06-29 5 Dailymotion

पुणे में 4 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी भीमराव कांबले को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। रिकॉर्ड 59 दिनों में इस दिल दहला देने वाली घटना के दोषी को सजा सुनाई गई है। बता दें कि 1 मई को पुणे के नसरापुर गांव में भीमराव कांबले ने 4 साल की बच्ची को कुछ खाने का सामान देकर बाड़े में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की थी। इस मामले में आज पुणे की अदालत ने POCSO की तीन धाराओं के तहत आरोपी को फांसी की सजा सुनाई है। सत्ता पक्ष और विपक्ष ने भी कोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया है।

#Pune #PuneNews #POCSO #ChildSafety #Justice #CourtVerdict #DeathPenalty #Maharashtra #BreakingNews #CrimeNews #ChildProtection #IndiaNews #FastTrackJustice #LegalNews