Surprise Me!

Tamil Nadu CM Vijay Bus Ride: सरकारी बस में आम पैसेंजर बने मुख्यमंत्री विजय, खुद टिकट कटवा किया सफर

2026-06-29 5 Dailymotion

TN CM Vijay Bus Ride: सरकारी बस में आम पैसेंजर बने मुख्यमंत्री विजय, खुद टिकट कटवाकर किया सफर, सियासी स्टंट या सादगी? | Oneindia Hindi
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय का एक बेहद हैरान और प्रभावित करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है, जहां वे वीआईपी कल्चर को छोड़ एक आम यात्री की तरह सरकारी बस में सफर करते दिखे।

तमिलनाडु की राजनीति और सोशल मीडिया पर इस समय सूबे के नए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय (Thalapathy Vijay) का एक अनूठा अंदाज चर्चा का केंद्र बना हुआ है। मौका था तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम (TNSTC) की लगभग ₹127.21 करोड़ की लागत से तैयार 300 नई आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल BS-VI डीजल व सीएनजी बसों को हरी झंडी दिखाने का। चेन्नई में आयोजित इस सरकारी कार्यक्रम में सीएम विजय ने सिर्फ औपचारिक फीता नहीं काटा, बल्कि सुरक्षा घेरे को दरकिनार करते हुए वे अचानक एक नई बस में सवार हो गए।

इस सफर के दौरान मुख्यमंत्री विजय ने किसी वीआईपी ट्रीटमेंट को स्वीकार नहीं किया, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक की तरह बाकायदा कंडक्टर से अपनी टिकट कटवाई। वे ड्राइवर के ठीक पीछे वाली सीट पर बैठे, कंडक्टर के कंधे पर हाथ रखकर उसका हाल-चाल जाना और मंत्रियों की मौजूदगी के बावजूद उसे अपने पास बिठाकर लंबी बातचीत की। सचिवालय से लेकर मरीना बीच तक के इस सफर के दौरान मुख्यमंत्री ने अपने मोबाइल फोन से बाहर खड़े समर्थकों और सड़क का वीडियो भी रिकॉर्ड किया। बस में मौजूद महिला यात्रियों, छात्रों और आम जनता से उन्होंने किराए व सार्वजनिक परिवहन की जमीनी समस्याओं को लेकर सीधा फीडबैक भी लिया।

About the Story:
Tamil Nadu Chief Minister C. Joseph Vijay made headlines after taking a surprise ride on a newly inaugurated state government bus in Chennai. After flagging off a fresh fleet of 300 TNSTC buses worth over ₹127 crore, the actor-turned-politician boarded one of the vehicles bound for Marina Beach, interacted with commuters, patted the driver, and purchased a ticket from the conductor.

#CMVijayBusRide #TamilNaduCM #ThalapathyVijay #TNSTCBuses #ChennaiViralVideo #TVKNews

~PR.514~HT.408~ED.276~GR.508~VG.HM~