Surprise Me!

कराची आतंकी हमले से बौखलाया पाकिस्तान: अफगानिस्तान में कर दी एयरस्ट्राइक, 29 लोगों की मौत

2026-06-29 3 Dailymotion

पाकिस्तान ने अपनी सीमा से लगे अफगानिस्तान के इलाकों में हवाई हमले किए हैं, जिसमें 29 लोगों के मारे की खबर है. पाकिस्तान सरकार के मुताबिक, पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान-अफगान बॉर्डर पर खुफिया एजेंसियों से मिली सूचना के आधार पर ग्राउंड ऑपरेशन किया और बॉर्डर इलाके में हमले किए. उधर, अफगानिस्तान ने दावा किया है कि पाकिस्तान ने सिविलियन इलाकों पर बमबारी की है, जिसमें दर्जनों आम लोग मारे गए हैं और घायल हुए हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं. अफगानिस्तान ने इसे अत्याचार और अपराध करार दिया है.  

पाकिस्तान ने ये कार्रवाई कराची के  गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में हाल ही में हुए पैरा मिलिट्री फोर्स के हेडक्वार्टर पर हुए आतंकवादी हमले के बाद की.  उस हमले में सिंध रेंजर्स के चार जवानों की मौत हो गई, जबकि छह आतंकवादी भी मारे गए.  

ये हमला समय में हुआ है.. जब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव चरम पर है. अफगानिस्तान पर पाकिस्तान चरमपंथियों को पनाह देने का आरोप लगा रहा है और उसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है. वहीं, इसके जवाब में अफगानिस्तान पाकिस्तान पर आए दिन हमले कर रहा  है.