Surprise Me!

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर उद्धव ठाकरे का BJP पर हमला, कहा- ‘बाबर जनता पार्टी’… BJP का पलटवार

2026-06-29 1 Dailymotion

शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मुद्दे पर भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए उसे ‘बाबर जनता पार्टी’ करार दिया. उन्होंने कहा कि बाबर ने राम मंदिर तोड़ा था, जबकि भाजपा नए बने राम मंदिर को लूट रही है. इस बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई और भाजपा एमएलसी श्रीकांत भारतीय ने उद्धव पर पलटवार किया. वहीं उद्धव ठाकरे ने पार्टी छोड़कर एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हुए छह सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग भी उठाई. उन्होंने आरोप लगाया कि यह दल-बदल ‘ऑपरेशन देवेंद्र’ का हिस्सा है और सांसद जनता के नहीं बल्कि अपने स्वार्थ के लिए गए हैं. फिलहाल इस बयान को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं.