Surprise Me!

तीन भाषा नीति पर CBSE ने बदला अपना ही नियम, 10वीं में तीसरी भाषा का एग्जाम नहीं

2026-06-29 3 Dailymotion

CBSE ने अपनी तीन-भाषा नीति को लागू करने के लिए नई गाइडलाइंस जारी कीं, जिसमें 10वीं क्लास के मौजूदा बैच के स्टूडेंट्स को तीन भाषाएं पढ़ने से छूट दी गई है. CBSE ने क्लास-9 के स्टूडेंट्स को एक बार की छूट देते हुए साफ किया है कि अभी के बैच को तीन भाषाएं पढ़नी होंगी, लेकिन वे दो विदेशी भाषाएं और एक भारतीय भाषा पढ़ सकते हैं.

करीब एक महीने पहले CBSE ने घोषणा की थी कि 1 जुलाई से क्लास 9 के स्टूडेंट्स के लिए कम से कम दो देसी भारतीय भाषाओं समेत तीन भाषाएं पढ़ना जरूरी है. इसके खिलाफ कई छात्रों और अभिभावकों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

अब बोर्ड ने साफ किया कि क्लास 10 के मौजूदा बैच के लिए तीन भाषा नीति लागू नहीं होगी. उन्हें पहले की तरह ही अपनी पढ़ाई जारी रखनी है. जो छात्र अभी कक्षा 7वीं, 8वीं और 9वीं में पढ़ रहे हैं, उन्हें भी आगे चलकर 10वीं क्लास में तीसरी भाषा का बोर्ड एग्जाम देने की कोई जरूरत नहीं होगी.