Surprise Me!

चिनाब नदी पर किरथाई चरण-2 जलविद्युत परियोजना को मंजूरी, जानिए, क्यों खास है प्रोजेक्ट?

2026-06-29 2 Dailymotion

केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में चिनाब नदी पर 840 मेगावाट की किरथाई चरण-2 जलविद्युत परियोजना को मंजूरी दे दी है. केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के वन सलाहकार पैनल ने परियोजना के विकास के लिए 197 हेक्टेयर वन भूमि के ट्रांसफर को सैद्धांतिक मंजूरी देने की सिफारिश की है. हालांकि, परियोजना की क्षमता को 940 मेगावाट से घटाकर 840 मेगावाट कर दिया गया है.

इस परियोजना को 'चिनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स लिमिटेड' के माध्यम से विकसित किया जा रहा है, जो नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन और जम्मू-कश्मीर स्टेट पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन का एक संयुक्त उद्यम है.

अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिए था.. तब से जम्मू-कश्मीर में तेजी से आगे बढ़ाई जाने वाली यह तीसरी परियोजना है.