Haldia Refinery Fire: हल्दिया रिफाइनरी की नेफ्था पाइपलाइन में लगी भीषण आग, कई कर्मचारी झुलसे, कैसे हुआ हादसा? | Oneindia Hindi
पश्चिम बंगाल के हल्दिया से इस वक्त की बेहद चिंताजनक खबर सामने आ रही है। देश की सबसे महत्वपूर्ण ऑयल रिफाइनरियों में से एक, हल्दिया रिफाइनरी में तड़के सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया है।
पश्चिम बंगाल (West Bengal) के औद्योगिक शहर हल्दिया (Haldia) में मंगलवार 30 जून की तड़के सुबह एक बहुत बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। देश की प्रमुख ऊर्जा इकाइयों में शामिल हल्दिया ऑयल रिफाइनरी की नेफ्था पाइपलाइन (Naphtha Pipeline) में अचानक सुबह करीब 4:00 से 4:30 बजे के बीच भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि उसकी गगनचुंबी लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर से दिखाई दे रहा था। इस हादसे के वक्त रिफाइनरी की उस यूनिट में कई कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात थे, जिनमें से कुछ कर्मचारियों के गंभीर रूप से झुलसने की खबर सामने आई है।
About the Story:
A major industrial accident occurred at the Haldia Oil Refinery in West Bengal early Tuesday morning after a massive fire broke out in the highly inflammable naphtha pipeline. The incident took place between 4:00 AM and 4:30 AM, triggering immediate panic as several refinery workers suffered burn injuries.
#HaldiaRefineryFire #WestBengalNews #IndustrialAccident #NaphthaPipeline #IOCLNews
~HT.318~ED.106~PR.514~VG.HM~