Surprise Me!

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से बदली युद्ध रणनीति: रिटायरमेंट से पहले सेना प्रमुख का बड़ा दावा, भारत अब बहु-आयामी युद्ध के लिए तैयार

2026-06-30 2 Dailymotion

भारतीय सेना के निवर्तमान प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने रिटायरमेंट से पहले भारत की नई सैन्य रणनीति का खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने देश की सुरक्षा का नया मानक तय किया है और भारतीय सेना अब बहु-आयामी युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार है. उनके अनुसार आधुनिक युद्ध में साइबर नेटवर्क, ड्रोन, रियल-टाइम इंटेलिजेंस और सटीक निशाना बेहद अहम हो गए हैं. सेना में रुद्र ब्रिगेड, भैरव बटालियन और बाज बटालियन जैसी नई यूनिट्स शामिल की गई हैं, जो युद्ध क्षमता को और मजबूत करेंगी. एलएसी पर स्थिति को ‘स्थिर लेकिन संवेदनशील’ बताते हुए उन्होंने सतर्कता बनाए रखने की बात कही और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर जोर दिया.