उत्तर प्रदेश के 2027 के विधानसभा चुनाव में अभी समय है... लेकिन यूपी में सियासी बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है... ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी में चुनावी बिगुल फूंक दिया है... ओवैसी ने यूपी चुनाव से पहले ही राज्य की बीजेपी सरकार को जमकर घेरा है... ओवैसी ने यहां तक कह दिया कि राज्य में बीजेपी की सरकार को रोकने के लिए वे चुनाव में किसी से भी गठबंधन करने के लिए तैयार हैं। वहीं ओवैसी के बयान के बाद यूपी की सियासत पूरी तरह से गरमा चुकी है।