The high-profile Ketan Agrawal Murder case in Maharashtra has taken a dramatic new turn. While the prime accused, Siya Goyal and her alleged lover Chetan Chaudhary, are already facing Murder charges, a fresh legal battle has now erupted over the defense team itself. Advocate Ashutosh Srivastava, who claims to represent Siya Goyal, has served a ₹10 crore defamation notice to Siya's brother, Sahil Goyal. Sahil alleges that Ashutosh Srivastava is not the family's lawyer and claims signatures on the vakalatnama were obtained through deception. Srivastava has strongly denied the allegations, insisting that his appointment as Siya's legal counsel is completely valid. Meanwhile, during court proceedings, Siya Goyal identified Advocate Vipul Dushing as her lawyer.
महाराष्ट्र के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में एक नया और सनसनीखेज मोड़ सामने आया है। जहां एक ओर आरोपी सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी पर हत्या का आरोप है, वहीं अब इस केस के बीच वकीलों को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। खुद को सिया का वकील बताने वाले एडवोकेट आशुतोष श्रीवास्तव ने सिया के भाई साहिल गोयल को 10 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेज दिया है। साहिल का आरोप है कि आशुतोष श्रीवास्तव उनके परिवार के वकील नहीं हैं और उन्होंने धोखे से वकालतनामे पर हस्ताक्षर करवाए। दूसरी ओर, आशुतोष श्रीवास्तव इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए अपनी कानूनी नियुक्ति को वैध बता रहे हैं। इसी बीच कोर्ट में सिया गोयल ने भी अपने वकील के तौर पर एडवोकेट विपुल दुशिंग का नाम लिया। वहीं, केतन अग्रवाल को इंसाफ दिलाने के लिए सरकार ने वरिष्ठ सरकारी वकील उज्जवल निकम को नियुक्त किया है। आखिर इस हाई-प्रोफाइल केस में आगे क्या होगा? पूरी जानकारी इस वीडियो में।
#SiyaGoyal #KetanMurderCase #KetanAgarwalMurderCase #LohagadFortMurder #PuneCrimeCase #PuneNews #VadgaonMavalCourt #SiyaGoyalNews
~HT.318~PR.516~GR.538~VG.HM~