प्रोड्यूसर मनोज देसाई ने IANS से खास बातचीत में थिएटर में दर्शकों का रिएक्शन, फिल्मों की रिलीज़, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के बढ़ते प्रभाव और कलाकारों की बदलती भूमिका जैसे कई अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने मल्टीस्टारर फिल्मों के बढ़ते चलन, दमदार स्क्रिप्ट्स की अहमियत और साउथ सिनेमा की सफलता पर भी अपने विचार साझा किए। इसके अलावा, उन्होंने मौजूदा दौर की हॉरर फिल्मों और पहले की हॉरर फिल्मों की कहानी को लेकर भी अपनी राय रखी।