राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर सियासत पूरी तरह से गरमाई हुई है... यूपी की योगी सरकार और केंद्र सरकार विपक्ष के निशाने पर है... लेकिन मामले में उबाल तब आया जब असदुद्दीन ओवैसी ने मंदिर चढ़ावे विवाद को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला... उन्होंने चढ़ावे चोरी को लेकर कहा है कि ट्रस्ट ने एक गलती कर दी... उस ट्रस्ट में एक मुसलमान को मेंबर बना लेते और बाद में जब घोटाला सामने आया तो उस मुसलमान को लेकर एनकाउंटर कर देते, बुलडोजर से घर तोड़ देते और केस बंद। वहीं ओवैसी के बयान के बाद बीजेपी और संत समाज में काफी नाराजगी देखी गई है।