राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर प्रस्तावित कांग्रेस के प्रदर्शन से पहले अयोध्या में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, जो एक दिन पहले गुप्त रूप से अयोध्या पहुंचे थे, उन्हें होटल में ही हिरासत में लेकर बाहर निकलने से रोक दिया गया. बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में कई सांसद, विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी शामिल होने वाले थे, जिनकी तलाश पुलिस करती रही. कांग्रेस का आरोप है कि पार्टी नेताओं को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन से पहले ही रोककर उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया गया. वहीं पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन की गई. इससे पहले अजय राय राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन की घोषणा कर चुके थे.