Surprise Me!

आसाराम की बेल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, फिलहाल राहत नहीं; राजस्थान सरकार से दो हफ्ते में मांगा जवाब

2026-06-30 1 Dailymotion

सुप्रीम कोर्ट ने नाबालिग छात्रा से यौन शोषण मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम की याचिका पर सुनवाई करते हुए फिलहाल उन्हें कोई राहत देने से इनकार कर दिया है. अदालत ने राजस्थान सरकार को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. सुनवाई के दौरान आसाराम के वकील ने उनकी बढ़ती उम्र और खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर राहत की मांग की, जबकि राज्य सरकार ने कहा कि हालिया मेडिकल जांच में उनकी जान को कोई तत्काल खतरा नहीं पाया गया. सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि राज्य का जवाब मिलने के बाद ही जमानत पर फैसला होगा. हालांकि अदालत ने निर्देश दिया कि आसाराम को आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं मिलती रहें और स्वास्थ्य बिगड़ने पर तत्काल सुनवाई की जा सकती.