मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने नया यूजरनेम फीचर लॉन्च करने की घोषणा की है. इस फीचर के जरिए यूजर्स अब अपना मोबाइल नंबर साझा किए बिना केवल यूजरनेम के माध्यम से नए लोगों से चैट कर सकेंगे. कंपनी ने 29 जून से यूजरनेम बुकिंग शुरू कर दी है और आने वाले महीनों में इसे चरणबद्ध तरीके से सभी यूजर्स तक पहुंचाया जाएगा. यूजरनेम 3 से 35 कैरेक्टर का होगा, जिसमें छोटे अंग्रेजी अक्षर, अंक, डॉट (.) और अंडरस्कोर (_) का उपयोग किया जा सकेगा। हर यूजरनेम यूनिक होगा और जरूरत पड़ने पर बदला भी जा सकेगा. इस फीचर से यूजर्स की प्राइवेसी बेहतर होगी, स्पैम मैसेज कम होंगे और क्रिएटर्स व बिजनेस के लिए एक समान डिजिटल पहचान बनाए रखना आसान हो जाएगा.