Surprise Me!

महराजगंज में पुलिस का बड़ा एक्शन! 929 लीटर अवैध शराब की गई नष्ट

2026-07-01 1 Dailymotion

महराजगंज के थाना परसामलिक में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 आबकारी मुकदमों में जब्त 929 लीटर अवैध शराब को न्यायालय के आदेश और निर्धारित नियमों के तहत नष्ट किया।

पूरी प्रक्रिया राजस्व, आबकारी और पुलिस विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में पारदर्शी तरीके से पूरी की गई। महराजगंज पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।