Surprise Me!

बुलडोजर कार्रवाई से बेघर हुए लोगों का नहीं कटेगा वोटर लिस्ट से नाम, साउथ ईस्ट DM ने कहा- SIR में सिर्फ बदलेगा पता

2026-07-02 1 Dailymotion

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में मतदाता सूची को पूरी तरह अपडेट और पारदर्शी बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इसके तहत बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र (Enumeration Form) बांट रहे हैं, जिसे भरकर एक महीने के भीतर जमा करना अनिवार्य है. दक्षिण पूर्वी दिल्ली के जिलाधिकारी श्रवण बागरिया ने मीडिया को बताया कि जिले में SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) की प्रक्रिया युद्धस्तर पर शुरू कर दी गई है. उन्होंने स्पष्ट किया कि घर-घर पहुंच रहे BLO को मतदाताओं को वर्ष 2002 का वोटर प्रूफ देना होगा, और यदि वह उपलब्ध नहीं है, तो अपने माता-पिता या रक्त संबंधियों का विवरण फॉर्म में दर्ज करना होगा.