Surprise Me!

सिंधु जल संधि पर बढ़ी पाकिस्तान की बेचैनी... बिलावल भुट्टो बोले- 'पाकिस्तान को वे नहीं जानते'

2026-07-02 3 Dailymotion

जिस सिंधु जल संधि को पाकिस्तान दशकों से अपनी सबसे बड़ी रणनीतिक सुरक्षा मानता रहा, उसी पर भारत के सख्त रुख ने इस्लामाबाद की बेचैनी बढ़ा दी है. अब पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता बिलावल भुट्टो ने बौखलाहट में कहा है कि अगर कोई ये सोचता है कि पाकिस्तान अपने पानी के अधिकार को छोड़ देगा तो वो पाकिस्तान को नहीं जानता

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित करने का फैसला लिया था. नई दिल्ली का साफ संदेश था खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते. भारत का कहना है कि जब तक पाकिस्तान अपनी धरती से संचालित आतंकवादी नेटवर्क के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं करता. तब तक ये रुख जारी रहेगा.

भारत के इस फैसले के बाद पाकिस्तान में चिंता बढ़ती दिखाई दे रही है. इस्लामाबाद में आयोजित एक सेमिनार में बिलावल भुट्टो ने कहा कि पाकिस्तान अपने पानी, अपनी संप्रभुता और अपने भविष्य की रक्षा करेगा...साथ ही उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि अगर कोई ये सोचता है कि पाकिस्तान झुक जाएगा, तो वो पाकिस्तान को नहीं जानता. पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार और पूर्व विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार ने भी भारत के फैसले पर आपत्ति जताई है.