RSS प्रमुख मोहन भागवत ने 1947 के विभाजन के बाद पाकिस्तान से भारत आने वाले लोगों को लेकर बड़ा बयान दिया है। नागपुर में सिंधु एजुकेशन सोसाइटी के कार्यक्रम में भागवत ने कहा कि उन्हें 'शरणार्थी' कहना सही नहीं है, बल्कि वो 'संघर्ष के योद्धा' थे जिन्होंने अपनी जमीन, कारोबार और संपत्ति छोड़कर भारत को चुना। इस बयान के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया। कांग्रेस के सुरेंद्र राजपूत ने बयान का समर्थन किया, जबकि झारखंड कांग्रेस के नेता राकेश सिन्हा ने बीजेपी पर निशाना साधा। वहीं यूपी सरकार में मंत्री संजय निषाद ने भी भागवत के बयान का समर्थन किया।
#MohanBhagwat, #RSS, #Partition1947, #RefugeeDebate, #Pakistan, #India, #PoliticalNews, #Nagpur, #SanjayNishad, #SurendraRajput