भारत और पाकिस्तान की 117 हस्तियों ने दोनों देशों के रिश्तों में सुधार लाने के लिए पीएम मोदी और शाहबाज शरीफ को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में भारत और पाक की लीडरशिप से टकराव खत्म कर आतंकवाद समेत सभी मुद्दों को बातचीत से सुलझाने की अपील की गई है ताकि दक्षिण एशिया में शांति और विकास का माहौल बन सके। ये चिट्ठी सरहद के दोनों तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है। पहले आपके लिए ये जानना जरूरी है कि वो 11 मांगें आखिर क्या हैं जिन्हें इस चिट्ठी में भारत-पाक के रिश्तों को सुधारने का आधार बनाया गया है।