अपने मंगेतर केतन अग्रवाल की बेरहमी से हत्या करने के आरोप में सलाखों के पीछे पहुंची सिया गोयल ने कुछ ऐसा किया है, जिसने इंसानियत और कानून दोनों को मुंह चिढ़ाया है। पुलिस हिरासत के दौरान, जब सिया को मीडिया कर्मियों के सामने लाया गया, तो उसके चेहरे पर ना तो मंगेतर को खोने का गम था और ना ही हत्या की आरोपी होने का कोई पछतावा। बल्कि, उसने कैमरे की तरफ देखकर वो किया, जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी— उसने मीडिया की तरफ 'मिडिल फिंगर' यानी आपत्तिजनक इशारा किया...