नई दिल्ली : पुर्तगाल ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 का टिकट हासिल कर लिया है। टोरंटो स्टेडियम में खेले गए राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में पुर्तगाल ने क्रोएशिया को 2-1 से हराया। पुर्तगाल का राउंड ऑफ 16 में अब 7 जुलाई को स्पेन से सामना होगा। इस हार के साथ ही क्रोएशिया का वर्ल्ड कप में सफर समाप्त हो गया है।