Surprise Me!

Modi Cabinet Reshuffle: मानसून सत्र से पहले PM Modi का बड़ा रीसेट! इन 3 मंत्रियों की होगी छुट्टी?

2026-07-03 7 Dailymotion

Modi Cabinet Reshuffle 2026: क्या इन 3 मंत्रियों की होने वाली है छुट्टी? क्या है पूरा सच? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल यानी मोदी 3.0 सरकार के पहले बड़े मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दिल्ली के सत्ता गलियारों में भारी हलचल है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार अब राजनीतिक गलियारों में सबसे चर्चित मुद्दा बन चुका है. दिल्ली के सियासी गलियारों से लेकर भाजपा संगठन तक एक ही सवाल गूंज रहा है कि आखिर मानसून सत्र से ठीक पहले होने वाले इस फेरबदल में किस मंत्री का प्रमोशन होगा और किन बड़े चेहरों की छुट्टी होने जा रही है. हालांकि सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि 11 जुलाई के बाद कभी भी इस बड़े मंत्रिमंडल विस्तार का ऐलान हो सकता है.

इस बार के फेरबदल को केवल प्रशासनिक बदलाव नहीं, बल्कि आगामी चुनावी राज्यों के समीकरणों को साधने का एक बड़ा रोडमैप माना जा रहा है. यह विस्तार 2026 में होने वाले सात राज्यों के विधानसभा चुनाव, 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है. सूत्रों के मुताबिक, विपक्ष की घेराबंदी को देखते हुए इस बार मोदी सरकार नई सोशल इंजीनियरिंग के तहत युवाओं, महिलाओं और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के सांसदों को कैबिनेट में अधिक तरजीह देने की तैयारी में है.

About the Story:
Speculation intensifies over the upcoming high-stakes Modi Cabinet Reshuffle 2026 ahead of the Parliament's monsoon session. Political circles are buzzing with rumors of top cabinet ministers being shifted to organisational roles, while new faces from poll-bound states like Uttar Pradesh are expected to join. The expansion focuses heavily on social engineering, adding representation for OBCs, youth, and women to align with the 2027 UP polls and the Viksit Bharat 2047 roadmap.


#ModiCabinetReshuffle2026 #CabinetExpansion #PMModi #BJPNews #IndianPolitics

~HT.318~GR.508~PR.514~ED.276~VG.HM~