राम मंदिर और बहराइच की सालार मसूद गाजी दरगाह पर हुए चढ़ावा चोरी के मामले के खुलासों के बाद अब राजस्थान के अजमेर में विश्व प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह भी पैसों के गबन को लेकर चर्चाओं में आ गई है। दरगाह के चर्चित देग ठेका प्रकरण में करीब 20 लाख रुपये की कथित हेराफेरी और गबन का मामला उजागर होने के बाद दरगाह से जुड़े हलकों में हड़कंप मच गया है। मामले में अंजुमन यादगार चिश्तिया शेखजादगान खुद्दाम ख्वाजा साहब के मौजूदा सचिव शेखजादा लियाकत अली चिश्ती ने एसपी को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि देग ठेके से संबंधित राशि के लेनदेन में गंभीर वित्तीय अनियमितताएं की गईं और संस्था को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचाया गया।