बिहार के भोजपुर में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले से सूबे की सियासत उबाल पर है। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बिलौटी गांव में भरत तिवारी के परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों का हालचाल जाना और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। चिराग ने भरत तिवारी के परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया साथ ही कहा कि कुछ ऐसे अधिकारी जिन्होंने भरत तिवारी की हत्या की उनको सख्त सजा मिले इसके लिए मेरी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी बात हुई है।