Surprise Me!

FIFA World Cup 2026: इजिप्ट ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, पेनाल्टी शूटआउट ऑस्ट्रेलिया को 4-2 से हराया

2026-07-04 4 Dailymotion

नई दिल्ली : फीफा वर्ल्ड कप 2026 में एक बड़ा उलटफेर और ऐतिहासिक नतीजा सामने आया है। इजिप्ट और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला निर्धारित समय और अतिरिक्त समय तक 1-1 की बराबरी पर रहा, जिसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। इजिप्ट ने अपनी चारों पेनल्टी सफलतापूर्वक गोल में बदली, जबकि ऑस्ट्रेलिया के हैरी साउटर और लुकास हेरिंगटन अपने प्रयासों में चूक गए। इजिप्ट ने ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर पहली बार वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबले में जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ इजिप्ट ने राउंड ऑफ 16 में अपनी जगह पक्की कर ली है, जबकि ऑस्ट्रेलिया का सफर यहीं समाप्त हो गया।