Surprise Me!

काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में पुलिसकर्मी की राइफल से हुआ मिसफायर, 3 लोग हुए घायल

2026-07-04 3 Dailymotion

धर्मनगरी काशी, जहां हर कोने में 'हर-हर महादेव' की गूंज होती है और जहां सुरक्षा का घेरा इतना कड़ा है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। लेकिन शनिवार की सुबह इसी बेहद सुरक्षित माने जाने वाले श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर से एक ऐसी खबर सामने आई, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए और कुछ पल के लिए वहां मौजूद श्रद्धालुओं के रोंगटे खड़े कर दिए। मंदिर के सबसे संवेदनशील हिस्सों में से एक, गेट नंबर 4B पर तैनात पीएसी के एक सिपाही की सरकारी बंदूक से अचानक दुर्घटनावश गोली चल गई….. गनीमत यह रही कि बंदूक से निकली गोली सीधे किसी को नहीं लगी, वरना एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो सकता था। गोली फर्श या दीवार से टकराई और उसके छर्रे वहां मौजूद लोगों को जा लगे… जिससे वे मामूली रूप से घायल हो गए हैं…