Surprise Me!

America में इंडिपेंडेंस डे से पहले जश्न के रंग में रंगीं Priyanka Chopra, सोशल मीडिया पर शेयर सेलिब्रएशन का खास पल

2026-07-04 2 Dailymotion

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अमेरिका में 4 जुलाई यानी इंडिपेंडेंस डे से पहले होने वाले जश्न की एक खूबसूरत झलक अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। प्रियंका ने रात के समय अपने बेडरूम से एक वीडियो अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया, जिसमें बड़े ग्लासेस विंडो के बाहर आसमान रंग-बिरंगी आतिशबाजी से जगमगाता नजर आ रहा है। प्रियंका का अमेरिका से रिश्ता आज का नहीं, बल्कि बचपन से जुड़ा है। उन्होंने अपने शुरुआती कुछ साल अमेरिका में रिश्तेदारों के साथ बिताए और मैसाचुसेट्स, आयोवा और न्यूयॉर्क के स्कूलों में पढ़ाई की। इसके बाद वे भारत लौट आईं। बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने के बाद प्रियंका ने हॉलीवुड का रुख किया। प्रियंका का हॉलीवुड सफर उनके म्यूजिक करियर से शुरू हुआ। इसके बाद साल 2015 में उन्हें अमेरिकी टीवी सीरीज 'क्वांटिको' में लीड रोल मिला। इस शो के साथ वे किसी अमेरिकी नेटवर्क ड्रामा की पहली साउथ एशियाई लीड एक्ट्रेस बनीं।