नई दिल्ली : फीफा विश्व कप 2026 अब लगातार रोमांचक होता जा रहा है। एक तरफ जहां राउंड ऑफ 32 में एक से बढ़ कर एक रोमांचक मुकाबले हो रहे हैं वहीं दूसरी तरफ गोल्डेन बूट की जंग भी रोमांचक होती जा रही है। अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी और फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बाप्पे लगातार गोल्डेन बूट के लिए एक-दूसरे से मुकाबला कर रहे हैं। कभी एम्बाप्पे मेसी की बराबरी पर आ जाते हैं तो कभी मेसी एम्बाप्पे को पीछे छोड़ देते हैं। इसके साथ ही नार्वे के एर्लिंग हालैंड, फ्रांस के ही उस्मान डेम्बेले, ब्राजील के विनिसियस जूनियर और इंग्लैंड के हैरी केन भी गोल्डेन बूट की रेस में शामिल हैं।