इंडियन टेलीविजन के सबसे आइकॉनिक डेली सोप 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' ने 3 जुलाई को अपने 26 साल पूरे कर लिए। इस खास मौके पर शो के पहले सीजन की स्टारकास्ट एक बार फिर साथ नजर आई और पुरानी यादें ताजा हो गईं। एक्ट्रेस गौरी प्रधान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस खास रीयूनियन की कई ग्रुप तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में शो के सभी कलाकार मुस्कुराते हुए कैमरे के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं। इस खास रीयूनियन को गौरी प्रधान और उनके पति, एक्टर हितेन तेजवानी ने होस्ट किया। इस दौरान शो से जुड़े कई पुराने कलाकार एक ही छत के नीचे इकट्ठा हुए और 26 साल के इस यादगार सफर का जश्न मनाया।
#KyunkiSaasBhiKabhiBahuThi #SmritiIrani #TulsiVirani #MihirVirani #KyunkiReunion #IndianTelevision #TVReunion #EktaKapoor #AmarUpadhyay #GauriPradhan #HitenTejwani #AparaMehta #RonitRoy #MouniRoy #RituChaudhary #ViraniFamily #DailySoap #TVAnniversary #Nostalgia #EntertainmentNews #HindiSerials #Trending #IANS