हिंदी सिनेमा के मशहूर वेटरन कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव ने फैंस के बीच एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसाने वाले राजपाल ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो क्लिप और दो तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वे बारिश में अंब्रेला के साथ कभी चलते हुए तो कभी बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक हार्टफेल्ट कैप्शन भी लिखा, जिसमें लाइफ के स्ट्रगल्स और इमोशंस का जिक्र किया गया है। बता दें, कि राजपाल यादव एक पुराने कानूनी मामले को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। चेक बाउंस और कर्ज से जुड़े इस मामले में साल 2026 की शुरुआत में उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा था। बाद में अदालत से उन्हें शर्तों के आधार पर अंतरिम जमानत मिल गई। वहीं अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो राजपाल यादव हाल ही में रिलीज हुई मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आए हैं।
#RajpalYadav #Bollywood #IndianCinema #Actor #Comedian #EmotionalPost #InstagramViral #CharlieChaplin #RainScene #BollywoodNews #EntertainmentNews #CelebrityUpdate #SocialMediaBuzz #HeartfeltMessage #LifeStruggles #ViralNews #FilmIndustry #WelcomeToTheJungle #HindiCinema #TrendingNow #BollywoodUpdate #EmotionalStory #IANS