राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 आरोपियों के साथ साथ ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा देने वाले चंपत राय का नाम भी खासा चर्चाओं में है। चंपत राय पर भी सवाल उठे कि आखिर उनकी सरपरस्ती में इतनी बड़ी चोरी कैसे हुई। लेकिन अब अयोध्या के संत खुलकर चंपत राय के समर्थन में उतर आए हैं। संतों का कहना है कि चंपत राय इस पूरे मामले में निर्दोष हैं और उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए।