परीक्षा के बाद पेपर लीक होने के मामले तो बीते कुछ समय से सुर्खियों में हैं लेकिन भोपाल में कुछ ऐसा हुआ जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। जी हां, यहां परीक्षा से पहले ही क्वेश्चन पेपर चोरी हो गया। भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय यानी RGPV में परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परीक्षा शाखा से कई प्रश्नपत्रों के बंडल गायब होने के बाद प्रशासन ने आनन-फानन में परीक्षा को स्थगित कर दिया और स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कराई।