Ram Mandir दान के गहने गलाने का बड़ा खुलासा, SIT के सवालों में क्यों उलझे 3 सीए? अयोध्या राम मंदिर चंदा और चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) को अब वित्तीय अनियमितताओं के साथ-साथ दान में मिले सोने-चांदी के गहनों में भी भारी हेरफेर के संकेत मिले हैं.
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में विशेष जांच टीम (SIT) की तफ्तीश जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. वित्तीय धोखाधड़ी और कैश चोरी के बाद अब जांच टीम को दान में मिले कीमती गहनों में गंभीर गड़बड़ियों के सबूत मिले हैं. आशंका जताई जा रही है कि श्रद्धालुओं द्वारा रामलला को चढ़ाए गए लाखों-करोड़ों रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों को गुप्त रूप से गलाकर उनका मूल स्वरूप बदला गया और बाद में उन्हें ठिकाने लगा दिया गया. सूत्रों के मुताबिक, यह पूरा काम ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के कथित निर्देश पर टिन्नू नाम का शख्स देखता था. अगर ये आरोप साबित होते हैं, तो इसमें चंपत राय की सीधी जवाबदेही तय होगी.
The Special Investigation Team (SIT) probing the Ayodhya Ram Mandir donation scam has uncovered a major angle involving the misappropriation of gold and silver jewelry donated by devotees. Investigating teams suspect that the ornaments were melted down secretly to alter their original form before being embezzled. The SIT also questioned three CAs linked to the Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust who failed to justify the gaps in the 5-year audit, as the probe widens to include bank officials and land purchase deals.
#RamMandirDonationScam #AyodhyaRamMandir #ChampatRai #SITInvestigation #GoldScamAyodhya
Also Read
'कलंक लेकर नहीं जाऊंगा', किसने लगाया चंपत राय को चूना? खोले टिन्नू यादव के राज, किस सपा नेता से हुई थी मुलाकात :: https://hindi.oneindia.com/news/uttar-pradesh/champat-rai-key-revelation-ayodhya-ram-mandir-donation-theft-case-tinnu-yadav-ne-diya-dhokha-1600433.html?ref=DMDesc
Ram Mandir Trust: चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर हुआ तो किसे मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी? कौन-कौन दावेदार :: https://hindi.oneindia.com/news/uttar-pradesh/ram-mandir-trust-meeting-who-will-replace-champat-rai-anil-mishra-ceo-system-latest-news-hindi-1597287.html?ref=DMDesc
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद में बड़ा अपडेट! चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, SIT जांच के बाद FIR दर्ज :: https://hindi.oneindia.com/news/uttar-pradesh/ram-mandir-donation-row-champat-rai-anil-mishra-resign-ayodhya-temple-controversy-1596957.html?ref=DMDesc