राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बाद कल श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली अहम बैठक होने वाली है। इस बैठक में SIT की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट, महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफों पर चर्चा होने की संभावना है। साथ ही मंदिर की वित्तीय व्यवस्था, CEO पद के सृजन और भविष्य की प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर भी मंथन होगा। उधर, SIT की जांच लगातार जारी है और अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।