6 जुलाई को भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती है। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता दौरे पर जाने वाले हैं लेकिन उनके दौरे से ठीक एक दिन पहले कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की गई है। उत्तरी कोलकाता के सुकिया स्ट्रीट में बन रही मूर्ति के चबूतरे का निचला हिस्सा टूटा हुआ पाया गया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के मौके पर इस प्रतिमा को हाल ही में यहां स्थापित किया गया था। सुकिया स्ट्रीट के पास रहने वाले एक स्थानीय निवासी ने मूर्ति तोड़कर सामाजिक मतभेद पैदा करना ठीक नहीं है जबकि मूर्ति की रिपेयरिंग करने वाले मजदूर ने बताया कि ये पूरी तरह से बनकर तैयार थी नेमप्लेट भी लग चुकी थी जिसे तोड़ दिया गया।