Surprise Me!

E20 Petrol Mileage Drop: Ethanol Blending के वो नुकसान जो आपसे छुपाए गए! सरकार के जवाब से मची हलचल

2026-07-06 44 Dailymotion

E20 Petrol Mileage Drop: क्या एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल के इस्तेमाल से आपकी गाड़ी का माइलेज कम हो रहा है? इसी गंभीर मुद्दे को लेकर संसद में जोरदार बहस छिड़ गई है, जहाँ सरकार से सीधा जवाब मांगा गया है।
भारत इस समय अपने सबसे बड़े एथेनॉल ब्लेंडिंग (Ethanol Blending) कार्यक्रमों में से एक को आगे बढ़ा रहा है, जिसके तहत पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिलाने (E20 Fuel) का लक्ष्य रखा गया है। सरकार का तर्क है कि इससे कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम होगी और पर्यावरण को फायदा पहुंचेगा। लेकिन दूसरी तरफ, देश के लाखों वाहन मालिकों के मन में यह सवाल है कि क्या इस नए ईंधन से गाड़ियों का माइलेज घट रहा है और आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है?

तकनीकी अध्ययनों और ऑटोमोबाइल कंपनियों की रिपोर्ट के मुताबिक, जो गाड़ियाँ विशेष रूप से E20 ईंधन के लिए डिज़ाइन नहीं की गई हैं, उनके माइलेज में 2 से 3 प्रतिशत या उससे अधिक की गिरावट देखी जा सकती है। इससे लोगों को समान दूरी तय करने के लिए अधिक ईंधन खरीदना पड़ रहा है। इस पूरी बहस, एथेनॉल के गणित और अपनी जेब पर पड़ने वाले असर को विस्तार से समझने के लिए एंकर ऋचा पराशर के साथ यह वीडियो अंत तक देखें।


A heated debate broke out in Parliament over the impact of E20 petrol on vehicle mileage. While the government highlights the economic and environmental benefits of the Ethanol Blending Program, concerns rise among vehicle owners as lower calorific value of ethanol leads to a dip in fuel efficiency, increasing the daily commuting cost for common citizens.

#E20Petrol #EthanolBlending #MileageDrop #ParliamentDebate