Surprise Me!

महाराष्ट्र में बारिश से हाहाकार!, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे बंद, लैंडस्लाइड से ट्रेनें ठप, IMD का रेड अलर्ट

2026-07-06 3 Dailymotion

महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और पुराने मुंबई-पुणे हाईवे को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। कई जगहों पर लैंडस्लाइड होने से सड़क और रेल यातायात प्रभावित है। मुंबई-पुणे रेल मार्ग पर भूस्खलन के कारण कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट की गई हैं। मुंबई, पुणे, ठाणे और पालघर में स्कूल-कॉलेज बंद हैं, जबकि पुणे में रेड अलर्ट और मुंबई में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कोल्हापुर, रायगढ़ और पालघर समेत कई जिलों में बाढ़ और जलभराव जैसे हालात बने हुए हैं।