भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती है... उनकी 125 वीं जयंती पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने उनके राष्ट्रवाद, राष्ट्रीय एकता, अखंड भारत के संकल्प और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को याद करते हुए उन्हें देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। इस दौरान पीएम मोदी ने एक पत्र भी लिखा है...