दिल्ली सरकार राज्य में इलेक्ट्रिक वाहन यानि कि ईवी नीति लेकर आ रही है... ईवी नीति को लेकर सीएम रेखा गुप्ता ने राज्य की जनता की चिंताओं को दूर करने की बात कही है... दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने ईवी पॉलिसी 2026 को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ईवी पॉलिसी दिल्ली की वो जरूरत थी जिसे बहुत पहले पूरा किया जाना चाहिए था लेकिन अब हमने जो ईवी पॉलिसी जनता के सामने लाई है वो एंड टू एंड सॉल्यूशन के साथ लाई गई है।