8th Pay Commission Update: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वें वेतन आयोग और अगले DA Hike को लेकर एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है। फिटमेंट फैक्टर को लेकर चल रही तेज बहस के बीच आपकी बेसिक सैलरी कितनी बढ़ने वाली है, देखिए यह रिपोर्ट।
देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए इस वक्त की सबसे बड़ी खबर 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर आ रही है। आयोग की महत्वपूर्ण बैठकों और क्षेत्रीय परामर्शों का दौर तेजी से शुरू हो चुका है, जिससे कर्मचारियों में वेतन विसंगतियों के दूर होने और बंपर सैलरी हाइक की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। इस समय सबसे ज्यादा चर्चा नए फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) को लेकर हो रही है, जो यह तय करेगा कि न्यूनतम मूल वेतन (Minimum Basic Salary) में कितनी बढ़ोतरी की जाएगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्मचारी संगठनों द्वारा फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाए जाने की पुरजोर मांग की जा रही है, ताकि महंगाई के दौर में कर्मचारियों की क्रय शक्ति बनी रहे। इसके साथ ही अगले महंगाई भत्ते (DA Hike) को लेकर भी स्थिति साफ होने लगी है। जहाँ एक तरफ 8वें वेतन आयोग का जमीनी काम और डेटा कलेक्शन का काम तेज हो गया है, वहीं आगामी DA बढ़ोतरी मौजूदा 7वें वेतन आयोग के नियमों के तहत ही तय की जाएगी, जिससे कर्मचारियों की टेक-होम सैलरी में तत्काल राहत देखने को मिलेगी।
#8thPayCommission #DAHike #CentralGovtEmployees #SalaryHikeNews
Also Read
Bengal Budget 2026: Suvendu का तोहफा! रिटायर्ड पत्रकारों को ₹5000, गर्भवती को ₹21000, MLA फंड कितना बढ़ा? :: https://hindi.oneindia.com/news/india/bengal-budget-2026-journalists-pension-pregnant-women-bhatta-mla-fund-jobs-suvendu-news-1592761.html?ref=DMDesc
~HT.178~PR.514~ED.520~GR.538~VG.HM~