Surprise Me!

पश्चिम बंगाल की 3 राज्यसभा सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव, चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल

2026-07-06 0 Dailymotion

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. ये सीटें सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर राय और प्रकाश चिक बड़ाईक के इस्तीफे के बाद खाली हुई हैं. आयोग के अनुसार, उपचुनाव की अधिसूचना 7 जुलाई को जारी होगी, जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई तय की गई है. नामांकन पत्रों की जांच 15 जुलाई को होगी और 17 जुलाई तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे. मतदान 24 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा तथा उसी दिन मतगणना के बाद नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे. चुनाव प्रक्रिया 27 जुलाई तक पूरी कर ली जाएगी. आयोग ने मतदान के दौरान केवल अधिकृत बैंगनी स्केच पेन के उपयोग का निर्देश दिया है.