Surprise Me!

Krishna Janmabhoomi Car Seva: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए कारसेवा का ऐलान!मुस्लिम पक्ष में हलचल

2026-07-06 15 Dailymotion

Krishna Janmabhoomi Car Seva: मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए संत समाज ने अयोध्या की तर्ज पर कारसेवा का बड़ा ऐलान कर दिया है। लेकिन इस महा-आंदोलन से विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने खुद को अलग क्यों कर लिया? जानिए इस वीडियो में।

उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद का दशकों पुराना कानूनी विवाद अब एक नए और बेहद संवेदनशील मोड़ पर पहुंच गया है। चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज और निर्मोही अखाड़े के वरिष्ठ संतों ने एक अहम बैठक के बाद मथुरा में बाकायदा पोस्टर जारी कर जन-जागरण और कारसेवा आंदोलन शुरू करने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। संतों का दावा है कि यह अभियान पूरी तरह शांतिपूर्ण होगा और इसका उद्देश्य समाज को जागृत करना है।

इस बड़े ऐलान के बाद जहां एक तरफ धार्मिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है, वहीं राम मंदिर आंदोलन की अगुवाई करने वाली विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने इस बार संतों की कारसेवा से औपचारिक दूरी बना ली है। विहिप का कहना है कि वे न्यायिक प्रक्रिया का पूरा सम्मान करते हैं और यह लड़ाई केवल अदालत के दायरे में रहकर ही लड़ी जानी चाहिए। दूसरी ओर, ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाया है कि इस तरह के कदमों से समाज में ध्रुवीकरण और नफरत का माहौल पैदा हो सकता है।
A major religious and political row has erupted in Mathura after prominent Hindu seers announced a nationwide 'Car Seva' movement for the liberation of Sri Krishna Janmabhoomi, mirroring the historic Ayodhya movement. While the Vishva Hindu Parishad (VHP) has officially distanced itself by favoring the ongoing judicial process, Muslim bodies, including Maulana Sajid Rashidi, have raised concerns over potential communal polarization, shifting the spotlight onto the Places of Worship Act, 1991.

#KrishnaJanmabhoomi #MathuraDispute #CarSevaMathura #SajidRashidi

~HT.178~PR.514~ED.520~GR.538~VG.HM~