Surprise Me!

अमरनाथ गुफा में तेजी से पिघला हिमलिंग, 7 फीट से घटकर करीब 1 फीट रह गया बाबा बर्फानी

2026-07-06 38 Dailymotion

जम्मू-कश्मीर स्थित अमरनाथ गुफा में बनने वाला पवित्र हिमलिंग तेजी से पिघलकर अब करीब एक फीट का रह गया है. यात्रा शुरू होने से पहले मई में इसकी ऊंचाई लगभग 7 फीट थी, जबकि पहली पूजा के समय यह 5 फीट से अधिक थी. 3 जुलाई से शुरू हुई 57 दिनों की अमरनाथ यात्रा के पहले तीन दिनों में 56 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 18.6 प्रतिशत अधिक है. इस वर्ष चार लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है. प्रशासन ने बिना रजिस्ट्रेशन पहुंचे यात्रियों से फिलहाल यात्रा टालने की अपील की है और स्पष्ट किया है कि निर्धारित स्लॉट भरने के कारण केवल पंजीकृत श्रद्धालुओं को ही आगे जाने की अनुमति दी जाएगी.